यूपी: शिक्षिका से दुष्कर्म करने वाला स्कूल संचालक गिरफ्तार – Khabre Fatafat

0
7



यूपी: मामले में पीड़िता ने एक सप्ताह पूर्व ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और अब संचालक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बीटा दो कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि इमलिया गांव के रहने वाले मोहित नागर को गिरफ्तार किया गया है। वह 7 माह से शिक्षिका का यौन उत्पीड़न करता रहा।



बीटा दो कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने शिक्षिका का यौन उत्पीड़न करने वाले स्कूल संचालक मोहित नागर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपित मोहित ने शिक्षिका का फरवरी में दुष्कर्म किया था और इसके बाद उसका वीडियो बना लिया। आरोपित वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर पीड़िता का यौन उत्पीड़न करता रहा।

एक सप्ताह पूर्व ही थाने में दर्ज हुई थी रिपोर्ट




मामले में पीड़िता ने एक सप्ताह पूर्व ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और अब संचालक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बीटा दो कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि इमलिया गांव के रहने वाले मोहित नागर को गिरफ्तार किया गया है।

स्कूल कार्य के बहाने ऑफिस में बुलाता था आरोपी




आरोप है कि आरोपित स्कूल में शिक्षिका का यौन उत्पीड़न करता था। पीड़ित को स्कूल कार्य के बहाने ऑफिस में बुलाकर आरोपित घिनौनी हरकत करता था। पीड़िता ने दो दिन पहले यह भी आरोप लगाया था कि मेडिकल परीक्षण के लिए उसको सात घंटे तक चक्कर कटवाए गए।


This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here