अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर सैनिकों के बीच झड़प, 2 मरे… – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

नई दिल्ली. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चमन बॉर्डर पर कल (बुधवार) देर शाम दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई. इसके थोड़ी देर बाद अफगानी सैनिक ने पाकिस्तान से अफगानिस्तान की ओर जाने वाले रास्ते पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी.

इस बाबत पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी किए गए वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि चमन बॉर्डर पर पाकिस्तान का एक सैनिक बैठा हुआ है और बॉर्डर से कुछ लोग आ जा रहे हैं. तभी अचानक अफगानिस्तान का एक सैनिक पाकिस्तान के सैनिक पर अंधाधुंध गोलियां चलाता है. इस दौरान पाकिस्तानी सैनिक तो बच जाता है, लेकिन वहां से गुजर रहे कुछ लोगों को गोलियां लग जाती हैं. इस गोलीबारी में दो पाकिस्तानी नागरिक मारे गए जबकि एक बच्चा घायल हो गया.

दोनों सेनाओं ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
शुरुआती दौर में दोनों सेनाओं के अधिकारियों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए कि फायरिंग उनकी तरफ से की गई थी. लेकिन जब पाकिस्तान सेना के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से वीडियो अफगानी अधिकारियों को दिखाया तो पता चला कि गोलीबारी अफगान सैनिक की तरफ से की गई थी.

अफगानी नागरिकों पर ढाए जा रहे जुल्मों को लेकर नाराजगी
पता चला था कि अफगान सैनिक पाकिस्तान सेना द्वारा अफगानी नागरिकों को बाहर निकल जाने के नाम पर उन पर ढाए जा रहे जुल्मों को लेकर बेहद नाराज था. इस बाबत पाकिस्तान से आए कुछ वीडियो को लेकर भी उसकी नाराजगी बढ़ गई थी. यही कारण था कि उसके थोड़ी देर पहले बॉर्डर पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प भी हुई थी.

दोषी सैनिक को सौंपने की मांग अफगानिस्तान ने ठुकराई
मामले की जानकारी होने के बाद पाकिस्तान सेना द्वारा दोषी सैनिक को अपराधी के तौर पर सौंपने की मांग की गई जिसे अफगानिस्तान ने ठुकरा दिया. इसके बाद थोड़ी देर बाद बॉर्डर पर तो आवाजाही सामान्य हो गई, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ा हुआ है. ध्यान रहे कि पाकिस्तान ने अपने देश में अफगानी नागरिकों को अल्टीमेटम दिया है कि वह 31 अक्टूबर तक हर हालत में वहां से निकल जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पाकिस्तान सुरक्षा बलों द्वारा अफगान नागरिकों को पकड़ पकड़ कर बंद भी किया जा रहा है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here