जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रहा ग्रामीण जीवन

0
1

जितेन्द्र पुरोहित

जोधपुर । राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। शिविरों में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं वर्षों से लंबित प्रशासनिक समस्याओं का भी त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना से मिला आर्थिक संबल
पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत भोमसागर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान श्री कल्याण सिंह पुत्र श्री भीवसिंह को मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका पेंशन पीपीओ क्रमांक RJ-A-16561688 जारी कर उन्हें सौंपा गया। पेंशन स्वीकृत होने पर लाभार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार एवं उपखंड प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

राजस्व रिकॉर्ड में नाम संशोधन से मिली सही पहचान
पंचायत समिति मण्डोर की ग्राम पंचायत खातियासनी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान श्री भाणी पुत्र श्री नारायणराम के राजस्व रिकॉर्ड में वर्षों से चली आ रही नाम संबंधी त्रुटि का मौके पर ही समाधान किया गया। रिकॉर्ड में उनका नाम गलत रूप से दर्ज होने के कारण उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो रही थी। शिविर प्रभारी श्री पंकज कुमार, सह शिविर प्रभारी श्री किशन सिंह भाटी एवं प्रशासक श्रीमती भंवरी देवी की उपस्थिति में दस्तावेजों की जांच कर राजस्व अभिलेख में सही नाम दर्ज किया गया। समस्या के समाधान पर लाभार्थी ने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार
पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत भोमसागर में आयुर्वेद विभाग, जोधपुर द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विशेषकर बुजुर्गों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों के दर्द एवं त्वचा रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। गांव में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलने पर ग्रामीणों ने राज्य सरकार एवं आयुर्वेद विभाग का आभार व्यक्त किया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here