राजस्थान में भाजपा आएगी तो खुशहाली आएगी,गहलोतजी आप विश्राम करें हम संभाल लेंगे-मोदी राजस्थान में भाजपा आएगी तो खुशहाली आएगी,गहलोतजी आप विश्राम करें हम संभाल लेंगे-मोदी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

राजस्थान में भाजपा आएगी तो खुशहाली आएगी,गहलोतजी आप विश्राम करें हम संभाल लेंगे-मोदी

जोधपुर,राजस्थान में भाजपा आएगी तो खुशहाली आएगी, गहलोतजी आप विश्राम करें हम संभाल लेंगे-मोदी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान में भाजपा आएगी तो खुशहाली आएगी। मुख्यमंत्री गहलोतजी आप विश्राम करें हम संभाल लेंगे। उन्होंने उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेण्डर की कीमत छह सौ रुपए करने का ऐलान किया।

 

वे आज जोधपुर में कई शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के बाद रावण का चबूतरा स्थल से जन समूह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उज्जवला योजना में गैस सिलेण्डर की कीमत छह सौ रुपए किए जाने से राजस्थान में भी 70 लाख परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा आएगी तो राजस्थान में खुशहाली लाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मैं सरकारी कार्यक्रम से आया हूं,मगर हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के सरकारी कार्यक्रम में गहलोतजी नहीं आए। मैं गहलोतजी से कहता हूं कि आप विश्राम कीजिए,हम सब संभाल लेंगे।

इसे भी पढ़िए- केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास का किया घेराव,प्रधानमंत्री की सभा के बहिष्कार की चेतावनी

एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का शिलान्यास 
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शिलान्यास किया।जोधपुर आईआईटी की नई बिल्डिंग के एक फेज का लोकार्पण भी किया। उन्होंने करीब 5 हजार करोड़ से ज्यादा के स्वास्थ्य, शिक्षा,रेल और सडक़ से जुड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की।

जाने भाषण में और क्या कहा प्रधानमंत्री ने

मैं रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट से भी सुंदर बना दूंगा 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट शानदार बनाने का फैशन है,क्योंकि वहां बड़े-बड़े लोग जाते हैं। गरीब रेलवे स्टेशन जाता है,इसलिए मैं रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट से भी बढिय़ा बना दूंगा। इसमें जोधपुर रेलवे स्टेशन भी शामिल है।

राजस्थान में पांच साल कुर्सी का खेल चलता रहा,लाल डायरी के काले राज खुलने चाहिए 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि राजस्थान में 5 साल सरकार एक कदम भी नहीं चली। यहां 24 घंटे कुर्सी का खेल चलता रहा। लोग कहते हैं कि लाल डायरी में कांग्रेस के करप्शन की हर काली करतूत शामिल है। लाल डायरी के काले राज खुलने चाहिए। कांग्रेस यह राज खुलने नहीं देगी,इसलिए भाजपा सरकार बननी चाहिए।

पेपर लीक ने युवाओं का भविष्य बिगाड़ा 
मोदी ने कहा राजस्थान में कांग्रेस के पेपर लीक माफिया ने यहां के लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। राजस्थान का युवा इंसाफ मांग रहा है। चुनाव के समय बेरोजगारी भत्ते का वादा करने वाली कांग्रेस ने युवाओं को माफियाओं के हवाले कर दिया। ऐसे हर माफियाओं के खिलाफ भाजपा सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और उन्हें मिटा देगी।

बेटियों के खिलाफ अपराध,विधायक खुद असुरक्षित महसूस कर रही 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां की कांग्रेस विधायक खुद असुरक्षित महसूस करती है।जोधपुर,सांचौर, जालोर में बेटियों के खिलाफ अपराध हुए। भाजपा आएगी तो महिला सुरक्षा लाएगी। कांग्रेस वाले आए दिन देश की बेटियों के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते हैं।

सरकार पानी के लिए डाल रही रूकावट 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बेटियों की परेशानी से मतलब नहीं है। पानी की समस्या राजस्थान में है,हम हर घर में नल कनेक्शन पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन यहां की सरकार काम में रुकावट डाल रही है। यहां तो पानी की योजना में भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

नर्मदा का पानी राजस्थान को दिया 
देश के कई राज्य पानी के लिए मार काटने वाली लड़ाई लड़ रहे हैं,लेकिन भाजपा का चरित्र देखिए कि जब गुजरात में मैं सीएम था तो नर्मदा के पानी की राजस्थान को जरूरत थी। हमने एक घंटा नहीं लगाया,यह हम उपकार नहीं कर रहे, हम गर्व करते हैं।

2014 के बाद गरीबी को लेकर नीति बनाई 
गरीबी क्या होती है,उसकी तकलीफें कैसे होती है,यह मैं ज्यादा जानता हूं। मैंने गरीबी को जीया है। 2014 के बाद हमने ऐसी नीति बनाई,जिससे गरीबी दूर हो रही है।

मुख्यमंत्री ने पीएफआई को कार्यक्रम में बुलाया
सभा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राजस्थान के विकास का सुझाव देने के लिए आतंकी संस्था पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को भी बुलाया है। आमंत्रित संस्थाओं की सूची में 41वें या 42वें नंबर पर पीएफआई का नाम है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here