I
जितेन्द्र पुरोहित ‘
जोधपुर । जयपुर के होटल ग्रैंड सफारी में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में जोधपुर निवासी श्रीमती प्रियंका पुरोहित को ‘विमेन एक्सीलेंस अचीवमेंट अवॉर्ड 2026’ (Women Excellence Achievement Award 2026) से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उन्हें ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर भावभीना अभिनन्दन किया गया। श्री गुरु कृपा ऑयल की ओर से प्रदान किया गया यह गौरवपूर्ण सम्मान श्रीमती प्रियंका पुरोहित को उनके द्वारा समाज सेवा, उत्कृष्ट समर्पण और श्री गुरु कृपा ऑयल के माध्यम से आमजन तक पारंपरिक आयुर्वेदिक सेवा पहुँचाने के उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है। अपने अथक प्रयासों और सेवा-भाव से उन्होंने अत्यंत अल्प समय में अनेक लोगों तक इस पारंपरिक आयुर्वेदिक तेल का लाभ पहुंचाकर समाज में गहरा विश्वास अर्जित किया है। उनकी यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समाज सेवा के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। इस सम्मान पर श्री गुरु कृपा ऑयल परिवार एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















