कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने याद किया वीरों का बलिदान

0
40

;

:

फ़ोटो   जितेन्द्र पुरोहित
जोधपुर । कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जोधपुर प्रांत की ओर से शनिवार को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
परिषद के प्रांत अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर देश के वीर शहीदों के त्याग और पराक्रम को याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने कठिनतम परिस्थितियों में अद्वितीय शौर्य का परिचय देते हुए दुश्मन से कब्जाई गई चोटियों को पुनः भारत के अधिकार में लिया था।

कार्यक्रम में जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने भी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल के वीर जवानों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1999 में पाकिस्तान की सेना और घुसपैठियों ने कारगिल-द्रास क्षेत्र की ऊंची बर्फीली चोटियों पर अवैध कब्जा कर लिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय चलाकर अदम्य साहस, रणनीति और वीरता का परिचय देते हुए सभी महत्वपूर्ण चोटियों को पुनः अपने नियंत्रण में लिया। इस अभियान में 500 से अधिक भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनकी वीरगाथा आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here