
अंकित जांणी पुत्र महीपाल विश्नोई,जांणीनगर चिरढ़ाणी का 17 वर्ष हॉकी राजस्थान टीम में चयन होने पर बिलाड़ा क्षेत्र के सभी ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। अंकित ने सफलता का श्रेय लगातार कड़ी मेहनत व गुरुजनों माता-पिता की प्रेरणा को बताया। शिक्षक अशोक खिलेरी ने बताया कि प्रारंभ से ही अंकित की हाकी के प्रति रुचि रही तथा अपने पिता महीपाल की प्रेरणा से यह मुकाम हासिल किया। राजस्थान टीम में ग्रामीण क्षेत्र से चयन होने पर वरिष्ठ अध्यापक रामचंद्र जांणी, पूनमचंद (पी.सी.मेडिकोज) पुखराज जांणी, भारतराम खोखर, श्यामलाल साहू प्रदीप खिलेरी सहित अनेक शिक्षकों माल्यार्पण कर बधाई दी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















