यूपी के प्राइमरी स्‍कूलों में अंतरजनपदीय तबादलों में अभी कुछ समय और – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

यूपी के प्राइमरी स्‍कूलों में अंतरजनपदीय तबादलों में अभी कुछ समय लगेगा। 68500 शिक्षक भर्ती के 4000 शिक्षकों की तैनाती के बाद ही ये तबादले किए जाएंगे।

यूपी के प्राइमरी स्‍कूलों में जिले के अंदर तबादलों (अंतर जनपदीय स्‍थानांतरण) में अभी थोड़ा समय लगेगा। तबादलों से पहले 68500 शिक्षक भर्ती के 4000 शिक्षकों को तैनाती की जाएगी। इसके बाद ही तबादले की वेबसाइट खोली जाएगी। इस बार तबादला किस शिक्षक को होगा इसके मानक भी बदलेंगे। स्‍कूल में जिस शिक्षक की वजह से आरटीई का मानक गड़बड़ हुआ होगा उसे ही तबादले के लिए चुना जाएगा। 

शिक्षकों के जिले के अंदर तबादले किए जाने हैं। ये चार हजार शिक्षक अपने तैनाती वाले जिले में कार्यभार ग्रहण करेंगे और इनका डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट होगा। इसके बाद ही स्कूलों में रिक्तियों की संख्या स्पष्ट होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here