सिपाही ने रिटायर इंस्पेक्टर को रोका, तो उसने पहले धमकाया और फिर कार चढ़ाई – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

सिपाही ने रिटायर इंस्पेक्टर को रोका, तो उसने पहले धमकाया और फिर कार चढ़ाई

बाराबंकी में चौकाघाट पुल पर सावन के सोमवार की भीड़ होने पर यातायात सिपाही ने एक कार को रोका। इससे नाराज कार में सवार रिटायर इंस्पेक्टर ने अपनी कार यातायात सिपाही के पैर पर चढ़ा दी जिससे वह घायल हो गया। आरोपी पूर्व इस्पेक्टर ने सिपाही को धमकाया थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला रफादफा कराया। आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी बताया जा रहा है। घायल सिपाही को सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सावन के तीसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेव मंदिर महादेवा में काफी भीड़ थी। भीड़ को देखते हुए कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया गया था। यातायात को संभालने के लिए ट्रैफिक सिपाही फिरोज आलम की ड्यूटी चौकाघाट पुल पर लगाई थी। इसी दौरान एक नीले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार वहां पहुंची जिसे सिपाही फिरोज ने रोक दिया।

कार में बैठे रामनगर थाना के मड़ना गांव निवासी हरिहर सिंह ने सिपाही को बताया कि वह रिटायर इस्पेक्टर हैं। इस पर सिपाही ने कहा भीड़ अधिक है। दस मिनट रुक जाइए अभी वह उन्हें पास करा देगा। इससे नाराज हरिहर सिंह ने अपनी कार  सिपाही के पैर पर चढ़ा दी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद हरिहर सिंह ने घायल सिपाही को धमकाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here