पेपर लीक होने से गुस्साए अभ्यर्थियों की मांग, जानिएँ क्या है मांग   – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

पेपर लीक होने से गुस्साए अभ्यर्थियों की मांग है कि बीपीएससी को जल्द से जल्द 67वीं पीटी की तिथि और नए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का ऐलान करना चाहिए।

बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है लेकिन अभी तक आयोग ने इसकी तिथि का ऐलान नहीं किया है। पेपर लीक होने से गुस्साए अभ्यर्थियों की मांग है कि बीपीएससी को जल्द से जल्द 67वीं पीटी की तिथि और नए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि का ऐलान करना चाहिए। अभ्यर्थियों का कहना है कि तिथि जारी होने से वह अपनी तैयारी की रणनीति बेहतर तरीके से बना सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने पर ही वह अपने आने जाने की व्यवस्था कर सकेंगे। आपको बता दें कि 8 मई को पेपर लीक होने के चलते बीपीएससी 67वीं पीटी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। 802 पदों के लिए छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। 

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67 वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का प्रश्नपत्र वायरल होने के मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले बिहार लोक सेवा आयोग पिछले एक माह में कई भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है। हाल में बीपीएससी ने 2 और 3 जुलाई को होने वाली एई प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित की दी। 12 एवं 13 जून को होने वाली सहायक अभियंता असैनिक 2020 की लिखित परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया था। असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा 18 जून 2022 को होने वाली थी लेकिन इसे भी टाल दिया गया था। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here