हाथरस के सिकंदराराऊ में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री को संदिग्‍ध हालत में लगी गोली, घायल…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
109

उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री को संदिग्‍ध हालत में गोली लगी है। घायल अवस्‍था में भाजयुमो के नेता घर में ऊपर कमरे में मिले हैं। घायल नेता को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

भाजयुमो नेता को कनपटी पर लगी गोली

भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कृष्णा यादव को रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। सिकंदराराऊ स्थित आवास पर ऊपर की मंजिल में वह घायल अवस्था में मिले। कनपटी के पास गोली लगने की बात सामने आई हैं। स्वजन उन्हें अलीगढ़ ले गए हैं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। कृष्णा यादव गोरक्षा दल में लंबे समय से कार्यरत रहे हैं। करीब छह महीने पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में उन्हें जिला महामंत्री बनाया गया था। रविवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा यादव को चोट लग गई है। वह गौसगंज सिकंदराराऊ स्थित घर की ऊपरी मंजिल पर गंभीर अवस्था में घायल पड़े हैं। पुलिस के पहुचंने से पहले स्वजन उन्हें लेकर अलीगढ़ चले गए। पुलिस को ऊपर के कमरे से एक पिस्टल और एक कारतूस का खोला मिला है। बताया जा रहा है कि कृष्णा की कनपटी के पास गोली लगी है। पुलिस घटना की वजह तलाशने के प्रयास में जुटी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here