पुलिस ने जिलाबदर सपा नेता को उनके घर से गिरफ्तार करके भेजा जेल…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

चौरीचौरा थाना पुलिस ने जिलाबदर सपा नेता रामनक्षत्र यादव को उनके घर से गिरफ्तार करके जेल भेजा है। रामनक्षत्र पर आरोप है कि वह जिलाबदर होने के बावजूद वह चौरीचौरा क्षेत्र में ही थे और पार्टी प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे।

आरोपित के विरुद्ध पुलिस ने की गुंडा ऐक्ट की कार्रवाई

सपा नेता व चौरीचौरा थाने का हिस्ट्रीशीटर टेलहनापार गांव निवासी रामनक्षत्र यादव को बीते सात जनवरी को छह माह के जिला बदर किया गया है। जिला प्रशासन की नोटिस मिलने के बाद पुलिस ने 26 जनवरी को उसके स्वजन को नोटिस देते हुए रामनक्षत्र के यहां डुगडुगी पिटवाई थी। रामनक्षत्र को बस्ती जिले के कोतवाली के लिए जिला बदर किया गया था। रामनक्षत्र यादव को वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए छह माह के लिए वहीं रहना था, लेकिन रामनक्षत्र ऐसा न करके क्षेत्र में घूमता रहा और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार करता रहा।

जिलाबदर होने के बावजूद पार्टी प्रत्याशी का प्रचार कर रहा था रामनक्षत्र

बीते 14 फरवरी को दैनिक जागरण ने चौरीचौरा क्षेत्र रामनक्षत्र के द्वारा चुनाव करते हुए फोटो के साथ खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद से पुलिस सक्रिय हुई और उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू हो गई। शनिवार को पुलिस को पता चला कि रामनक्षत्र यादव अपने घर पर पार्टी के कुछ लोगों के साथ बैठक कर रहा है।

सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ चौरीचौरा आख़िलानन्द उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर रामनक्षत्र को गिरफ्तार कर लिया। रामनक्षत्र के विरुद्ध पुलिस ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई भी की और उसे जेल भेज दिया।

किशोरी के अपहरण में पकड़ा गया बाल अपचारी

गीडा थाना पुलिस ने किशोरी के अपरण के आरोप में एक बाल अपचारी को पकड़ा है। पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराकर उसके स्वजन को सौंप दिया, जबकि बाल अपचारी को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here