सपा-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू, वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र – 24×7 Khabre Fatafat

0
42

UP Vidhan Sabha Election 2022 : बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र (Satish Chandra Mishra) ने कहा कि सपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मुलायम व अखिलेश के परिवार से भाजपा की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। मुलायम सिंह मोदी को प्रधानंत्री बनने का आशीर्वाद देते हैं तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख उनसे मिलने जाते हैं। इससे साफ है कि भाजपा और सपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। सपा के शासन काल में दंगा, लूट डकैती और फिरौती की बाढ़ आ गई थी तो भाजपा दहशत फैलाने का काम कर रही है।  दोनों पार्टियों के लोग आपस में मिलकर वोट केे लिए कुछ भी कर सकते हैं। 

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव रविवार को राजकीय इंटर कालेज मैदान पर सदर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा सपा और भाजपा के पिछले दस वर्ष के शासन में सभी का जीना हराम हो गया है। भाजपा बड़ी सफाई से झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर वोट ले लेती है और उसके बाद जनता को किनारे लगा देती है। उन्होंने मुख्यमंत्री का बिना नाम लिए कहा कि भाजपा की सरकार चलाने वाले कहते हैं हम ठोक देते हैं यह सही भी है उनके शासन में सौ से अधिक ब्राम्हण इनकाउंटर में मारे गए हैं। नवजवानों को नौकरी की जगह लाठियां दी, जिन विभागों में नौकरी मिलती थी वहां ठेका प्रथा लागू कर दी। 

अब भर्ती नहीं होती सेवा प्रदाता के माध्यम से कर्मचारी लिए जाते हैं। बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि ठेका प्रथा की आड़ में आरक्षण समाप्त करने का खेल भाजपा कर खेल रही है। जबकि बहन मायावती के शासन में ब्राम्हण, पिछड़े, अगड़े , दलित सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाया गया। बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने जनसभा में मौजूद लोगों से सवाल किया क्या आपके खाते में पंद्रह लाख आए, मंहगाई दूर हुई जनता ने न में जवाब दिया तो उन्होंने कहा कि अब समय है देश को बचाने के लिए सभी बसपा को वोट दें। उन्होंने कहा कि उन्नाव में सपा नेता के बेटे ने दलित युवती की हत्या कर शव गायब कर दिया भाजपा शासन की पुलिस दो माह तक न्याय न दे उसे दौड़ाती रही।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here