अयोध्या हाईवे पर बड़ा हादसा, कंटेनर से कार की टक्कर, महिला समेत छह की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
49

बाराबंकी, अयोध्या हाईवे पर नारायणपुर मोड़ के निकट होटल के पास बुधवार की भोर करीब तीन बजे बड़ा हादसा हो गया। पहले से खड़े कंटेनर में कार की भीड़ गई, जिसमें एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई है। पांच मृतकों की शिनाख्त हो गई है। मृतकों में चार एक ही परिवार के हैं, जिसमें पति-पत्नी व दो बच्चे शामिल हैं। ये सभी अयोध्या जनपद के रुदौली इलाके के रहने वाले हैं। 

अयोध्या जिले की सीमा में पड़ने वाले रुदौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर मजरे हयात नगर के रहने वाले 35 वर्षीय अजय, गुजरात के सूरत शहर में परिवार के साथ रहकर साड़ी बनाने का काम करते थे। मंगलवार को वह अपनी 28 वर्षीय पत्नी सपना, 10 वर्षीय बेटे यश, 8 वर्षीय बेटे आयांश, 36 वर्षीय बड़े भाई आदर्श और गांव के ही 26 वर्षीय रामजन्म के साथ मारुति कार से घर वापस आने के लिए निकले थे।

कार में सवार अजय का परिवार हंसी-खुशी घर जा रहा था। अजय के बड़े भाई आदर्श ड्राइव‍ कर रहे थे। रात करीब 2:30 बजे इन लोगों की बात घर पर परिजनों से मोबाइल के जरिए बात भी हुई थी। लेकिन भोर में करीब तीन बजे उनकी कार नारायणपुर गांव के पास बने एक होटल के सामने पहले से खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे सभी लोगों की मौत हो गई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here