यूपी चुनाव: बीजेपी के तीन प्रत्याशियों की एक और सूची जारी, देखें अब तक कितने टिकट घोषित – 24×7 Khabre Fatafat

0
35

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बुधवार को एक और सूची जारी की है। उम्मीदवारों की लिस्ट में तीन नाम शामिल हैं। इस तरह भाजपा और सहयोगी दलों के कुल 400 प्रत्याशी अब तक घोषित हो चुके हैं। 

भाजपा ने बुधवार को तीन और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में दो जिलों वाराणसी और सोनभद्र के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार सेवापुरी विधानसभा सीट से नीलरतन सिंह पटेल, राबर्स्टगंज से भूपेश चौबे और दुद्धी सुरक्षित सीट से रामदुलार गौड़ को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इससे पहले भाजपा ने नौ प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार को की थी। जिसमें मुहम्मदाबाद-गोहना पर पार्टी पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी, लेकिन नई सूची में विधायक श्रीराम सोनकर का टिकट काटकर पूनम सरोज को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पिछले चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से मुकाबले में भाजपा ने कालीचरण राजभर को उतारा है।

इस तरह भाजपा अब तक 369, गठबंधन के सहयोगी अपना दल (एस) 15 और निषाद पार्टी 16 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इस तरह कुल 400 प्रत्याशी मैदान हैं और शेष तीन सीटों पर मंथन चल रहा है। अपना दल और निषाद पार्टी दोनों का ही दावा है कि अभी उन्हें कुछ और सीटें और मिल सकती हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here