वजन कम करने में हल्दी करेगी मदद, इस तरह करें इस्तेमाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

हल्दी का उपयोग हर भारतीय घर में होता है. दूध से लेकर सब्जियों तक हल्दी का प्रयोग किया जाता है ताकि शरीर स्वस्थ रह सके. इसके पीछे का कारण है हल्दी में होने वाले एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण. वहीं हल्दी का प्रयोग वजन कम करने के लिए भी किया जा रहा है. वहीं हल्दी का उपयोग सर्दी-जुकाम दूर करने में भी किया जाता है. ऐसे में चलिए हम यहां आपको बताते हैं कि हल्दी का उपयोग वजन कम करने में कैसे किया जाता है.

हल्दी किस तरह वजन कम करने में मदद करती है?- हल्दी हमारे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है. जो लोग अधिक मोटे होते हैं उन्हें डायबिटीज होने का रिस्क भी अधिक रहता है. इसके सेवन से इन्सुलिन रेजिस्टेंस साथ ही फैट रिटेंशन भी होता है. इसलिए हल्दी इन दोनों ही स्थितियों में फायदेमंद है. हल्दी में पोली फेनोल होता है जिसके अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीओबेसिटी गुण पाए जाते हैं. यह गुण शरीर के व्हाइट एडपोज टिश्यू में सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही हल्दी का नियमित सेवन करने से पेट में मौजूद बाइल की मात्रा भी बढ़ सकती है. बाइल से फैट कम होता है.

वजन कम करने के लिए इस तरह करें हल्दी का सेवन-

  • हल्दी वाला दूध- एक कप फैट फ्री दूध को गर्म कर लें. अब इस दूध में एक आधी चम्मच हल्दी पाउडर मिला दें. इसे अच्छे से मिला लें और फिर पी लें. इसका सेवन करने से वजन तो कम होगा ही बल्कि इसके साथ ही इम्यूनिटी बढ़ेगी और सर्दियों में ठंड भी नहीं लगेगी.
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here