गोरखपुर में रोडवेज बस ने बरातियों से भरी स्कार्पियों को मारी टक्कर, तीन की मौत, कई घायल – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

गोरखपुर, गोरखपुर के गगहा के हाटा बाजार में सोमवार सुबह बरातियों से भरी एक स्कार्पियो को बड़हलगंज की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया। इससे तीन बारातियों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे के बड़े पिता राम नारायण साहनी भी शामिल हैं। वह करीब 50 वर्ष के थे। स्कार्पियों वह खुद चलाकर जा रहे थे। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ऐसे हुआ हादसा

बड़हलगंज के पोहिला से कैंट थाने के नंदानगर में लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी रामबेलास के घर रविवार रात बरात आई हुई थी। सोमवार की सुबह दूल्हे के बड़े पिता राम नारायण आधा दर्जन से अधिक बरातियों को लेकर गांव पोहिला जा रहे थे। वह अभी गगहा के हाटा बाजार स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंचे थे कि बड़हलगंज की तरफ से आ रही एक जनरथ बस ने स्कार्पियों को टक्कर मार दी। इससे स्कार्पियो सवार सभी बाराती घायल हो गए।

इनकी हुई मौत

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा लेकर गई। वहां चिकित्सकों ने राम नारायण, नाई विष्णु शर्मा को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों की स्थिति गंभीर देख उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने के लिए रेफर कर दिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक और घायल को मृत घोषित कर दिया। संतोष मौर्या, भोला सहित तीन घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कोहरे के कारण हुई दुर्घटना

घटना की जानकारी पाकर घायलों व दूल्हन के घर वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक गगहा जयंत सिंह का कहना है कि सुबह के समय घना कोहरा था। संभव है कि स्पष्ट न दिखने के कारण दुर्घटना हुई हो। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

हादसे के बाद दूसरी बस से भेजे गए यात्री

वाहन दुर्घटना के बाद पुलिस ने रोडवेज की बस व स्कार्पियों को अपने कब्जे में ले लिया। सभी घायलों को दूसरी बस से गोरखपुर भेजा गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here