यूपी में अगले 6 दिनों तक इतने डिग्री रहेगा तापमान, पूरे प्रदेश में बारिश के आसार – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

एक बार फिर राजधानी समेत पूरे राज्य का मौसम बिगड़ने को पश्चिमी विक्षोभ हो गया है। इसका असर मंगलवार की रात से शुरू हो जाएगा। बुधवार को बरसात होने की संभावना जतायी गयी है। वहीं अगले दो दिन सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। तापमान में भी गिरावट हो सकती है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहे हैं। जनवरी से अब तक यह आठवीं बार पश्चिमी विक्षोभ तैयार हुए हैं। इनमें तीन बार बरसात हुई। राजधानी पर तीन और चार फरवरी को भी पश्चिमी विक्षोभों ने बरसात करवायी थी। दो दिन से मौसम साफ है। इन नए पश्चिमी विक्षोभों का रुख भी जम्मू एवं कश्मीर की तरफ है। इनका असर राजधानी और आसपास के क्षेत्र पर मंगलवार की शाम से दिखना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि नौ फरवरी को बदली और बरसात के आसार हैं।

वहीं दस फरवरी को भी बदली छाई रहेगी पर बरसात की संभावना कम है। सोमवार और मंगलवार को सुबह घना कोहरा रहेगा। ऐसा ही मौसम 10से 12 फरवरी तक भी रहेगा। अगले छह दिनों में दिन का तापमान 20से 23 फरवरी को रहेगा। न्यूनतम तापमान 8से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

घने कोहरे से लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों लेट

उत्तर भारत में कोहरे की मार से ट्रेनें लगातार लेट हो रही हैं। रविवार को लखनऊ मेल, नई दिल्ली-लखनऊ एसी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लखनऊ देरी से पहुंचीं। इसके चलते बेहद ठण्ड में यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे 20 मिनट देरी होकर राजधानी पहुंची। इसी तरह बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे, लखनऊ मेल, नई दिल्ली-लखनऊ एसी एक्सप्रेस एक घंटा 35 मिनट, चण्डीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस पौने दो घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दून एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस एक-एक घंटे लेट हुईं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here