चेहरे की रंगत निखारने के लिए लगाए घर में बने ये तीन उबटन – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

आज के समय में चेहरे की सुंदरता को पाने के लिए इसका सही ख्याल रखना जरूरी हैं। आजकल बदलते मौसम के चलते चेहरे की सुंदरता कम हो जाती है। जी दरअसल धूप, धूल और प्रदूषण की वजह से चेहरे की त्वचा पर असर पड़ता हैं और कालापन आने के साथ ही मुंहासे या दाग-धब्बों का डर बना रहता हैं। ऐसे में अगर आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर में बने उबटन उपयोग में ले सकती हैं। आज हम आपको  3 तरह के उबटन बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके काम आएँगे।

चंदन-बेसन-मलाई उबटन- इसके लिए दो-तीन बड़े चम्मच चंदन पाउडर लें। अब इसमें दो बड़े चम्मच बेसन मिलाएं और तीन चम्मच गुलाब जल भी मिलाएं। इसी के साथ इसमें आधा चम्मच हल्दी और एक बड़ा चम्मच मलाई भी मिला लें। अब इन सबको आपस में मिक्स कर लें। इस उबटन को बॉडी और फेस पर लगाएं और दो मिनट बाद हल्के हाथों से स्क्रब करके शावर ले लें। इसे लगाने से स्किन में निखार आएगा, स्किन कोमल होगी।

गुलाब का उबटन- इसको बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें दूध मिलाकर इसका उबटन तैयार करें। अब आप इससे चेहरे के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर भी अच्छे से मालिश करें। करीब-करीब एक घंटे के बाद अच्छी तरह से नहा लें।

मसूर की दाल का उबटन- इसको बनाने के लिए पहले दाल को घी में अच्छे से भून लें, और उसे दूध में भिगो दें। वहीं जब दाल अच्छे से फूल जाए तो उसे पीसकर उसका उबटन बना लें। उसके बाद इससे चेहरे पर अच्छे से मसाज करें। इससे आपकी स्किन गोरी चिट्टी नजर आएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here