कोहली के रिकॉर्ड 49वें शतक पर आया पत्नी अनुष्का का ‘दिल’, रिएक्शन वायरल – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सबसे कम पारियों में 49 वनडे शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने वनडे करियर का पहला शतक भी कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में जमाया था. कोहली ने अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर रिकॉर्ड शतक के साथ खुद को गिफ्ट दिया. विराट ने अपना 49वां शतक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 37वें मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा. कोहली ने 119 गेंदों पर अपना सैकड़ा पूरा किया. विराट के वनडे में 49 और टरी20 इंटरनेशनल में एक शतक हैं. व्हाइट बॉल क्रिकेट में 50 शतक जड़ने वाले वह दुनिया के पहले बैटर बन गए हैं.

विराट कोहली को उनके जन्मदिन के मौके पर ढेरों बधाइयां मिल रही हैं. 35 साल के कोहली को जन्मदिन की बधाई देने वालों में बीसीसीआई, आईसीसी से लेकर टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़, आर अश्विन, पत्नी अनुष्का शर्मा आदि हैं. 35 साल के कोहली मौजूदा विश्व कप में बेहतरील लय में हैं. वह 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. कोहली आज सबसे कम पारियों में 49वां वनडे शतक ठोक सकते हैं.

विराट ने 277वीं पारी में जमाया 49वां शतक
विराट कोहली के रिकॉर्ड 49वें शतक के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट पर 326 रन बनाए. श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में 302 रन से मिली जीत में शतक से 12 रन से चूके कोहली ने आखिरकार यहां अपने 289वें मैच में 277वीं पारी में 49वां शतक जमाया. तेंदुलकर ने 463 वनडे की 452 पारियों में 49 शतक और 96 अर्धशतक बनाये थे. सचिन के नाम 100 इंटरनेशनल शतक हैं जबकि कोहली का यह 79वां अंतरराष्ट्रीय शतक है जिन्होंने टेस्ट में 29 और टी20 में भी एक शतक बनाया है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here