दुर्गा वाहिनी ने रक्षा के पहरी पुलिसकर्मियों की कलाई में बांधा रक्षा सूत्र

0
3

जितेन्द्र पुरोहित

जोधपुर। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की ओर से गुरुवार को शहर के विभिन्न पुलिस थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखद जीवन की मंगलकामना की।

दुर्गा वाहिनी प्रांत सह संयोजिका प्रेक्षा रामावत ने कहा कि पुलिस के जवान समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपने कर्तव्य पर मुस्तैद रहते हैं। त्योहारों के अवसर पर भी उनकी ड्यूटी लगी रहती है, जिसके कारण कई बार वे अपने परिवार और बहनों से दूर रहकर ही पर्व मनाते हैं। ऐसे में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की बहनों ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाकर उन्हें परिवार से दूर होने का अहसास नहीं होने देने का प्रयास किया।

शहर जिला सह संयोजिका रौनक जांगिड ने बताया कि कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को छह टोलियों में विभाजित किया गया। इन टोलियों ने शहर के सरदारपुरा, शास्त्री नगर, सूरसागर, प्रतापनगर, हाउसिंग बोर्ड, रातानाडा सहित विभिन्न क्षेत्रों के पुलिस थानों तथा डीसीपी कार्यालय में पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।

मातृशक्ति संयोजिका रेणु पुरोहित के नेतृत्व में दक्षिण जिले की कार्यकर्ताओं ने बोरानाडा देव नगर , पाल बालाजी, डीसीपी ऑफिस सहित क्षेत्र में तैनात पुलिस स्टाफ के राखी बांध मुँह मीठा कराया ।

उत्तर जिला संयोजिका भूमिका सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और आपसी जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला पर्व भी है। पुलिसकर्मी समाज की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में तत्पर रहते हैं। जब पूरा शहर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाता है, तब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इसलिए उनके साथ रक्षाबंधन मनाना प्रत्येक बहन और समाज की जिम्मेदारी है।

दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका कुसुम सैन ने कहा कि हर नारी शक्ति का यह दायित्व बनता है कि समाज की रक्षा में अपना योगदान देने वाले सुरक्षा कर्मियों के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना व्यक्त करे। इसी उद्देश्य से कार्यकर्ताओं ने पुलिस थानों में जाकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनसे समाज की सुरक्षा के लिए इसी तरह सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान कई पुलिसकर्मियों ने भी दुर्गा वाहिनी की बहनों के इस आत्मीय पहल की सराहना की। थानों में कुछ समय के लिए पारिवारिक एवं उत्सव जैसा वातावरण बन गया। बहनों ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की हर्षा कंवर भूमिका सोलंकी हिमांशी दुबका नेहा देवड़ा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहीं ।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here