मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, हिस्ट्रीशीटर एवं दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, हिस्ट्रीशीटर एवं दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, हिस्ट्रीशीटर एवं दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार

कमोडिटी व्यापारी को डेढ़ करोड़ रुपए के लिए धमकाने का मामला

जोधपुर,मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,हिस्ट्रीशीटर एवं दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार। शहर के एक कमोडिटी व्यापारी से डेढ़ करोड़ की फिरौती वसूलने के लिए धमकाने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल था। मुख्य आरोपी अपराधियों का साथ कर व्यापारी से रूपए वसूलना चाहता था।बासनी थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 5 अक्टूबर को इस बारे में पाल लिंक रोड निवासी विनोद सिंघवी पुत्र उम्मेदमल सिंघवी की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उन्होंने मथानिया के पवन संचेती के साथ कमोडिटी का व्यापार किया था। पवन संचेती में मैं 2.50 करोड रुपये मांगता था। पिछले करीब डेढ़ साल से व्यापार बंद है। पवन संचेती ने रुपए नही देनें की नीयत से बदमाश प्रवृति के लोगों के साथ मेरे घर व ऑफिस पर आकर धमकीयां दी गई। आरोपी ने मेरे मोबाईल पर फोन कर अलग अलग नम्बरों से मुझे रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकीयां दी। 2 अक्टूबर को मेरे बासनी स्थित ऑफिस ई 633 गली नम्बर 8 बासनी पर पवन संचेती द्वारा भेजे गये 4 लोगों पुखराज विश्नोई निवासी जुड़,श्याम विश्नोई पुत्र हनमानाराम निवासी जुड,अशोक विश्नोई व छैलाराम दो गाड़ीयों में आए व मुझे पवन संचेती के डेढ़ करोड़ रुपए देने के लिए मांग करने लगे। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकीयां दी गई। आरोपियों ने कहा कि 7 दिन में पवन संचेती के डेढ़ करोड़ रुपए दे देना नही तो 3 करोड़ देनें पड़ेंगे और तुझे व तेरे परिवार को जान से मार देंगे।

यह भी पढ़ें – नामी कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली उत्पाद,दो दुकानदारों पर कॉपी राइट का केस

थानाधिकारी राठौड़ ने बताया कि वसूली के लिए धमकाने में पुलिस थाना मथानियां के हिस्ट्रीशीटर छैलाराम व उसके अन्य साथी पुखराज की संलिप्तता पाई जानें पर दोनों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया। मगर मुख्य आरोपी पवन संचेती गिरफ्तारी के भय से भाग गया। पुलिस की टीम ने आज मथानिया बस स्टेण्ड के पास रहने वाले मुख्य आरोपी पवन संचेती पुत्र भीकमचंद को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here