कैंपर के पार्टस बालोतरा से बरामद,एक आरोपी से पिस्टल बरामद कैंपर के पार्टस बालोतरा से बरामद,एक आरोपी से पिस्टल बरामद Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

कैंपर के पार्टस बालोतरा से बरामद,एक आरोपी से पिस्टल बरामद

  • मोटर गैराज से रात में एसयूवी और कैंपर चोरी का खुलासा
  • एक किशोर एसयूवी सहित निरूद्ध -दो आरोपी बीकानेर में है वांटेड
  • जेल और सुधारगृह से महिने भर पहले ही छूटे थे

जोधपुर,कैंपर के पार्टस बालोतरा से बरामद एक आरोपी से पिस्टल बरामद। शहर की बनाड़ पुलिस ने मोटर गैराज से एसयूबी और बोलेरो कैंपर चोरी का खुलासा करते हुए चुराई गई बोलेरो कैंपर के पार्टस बालोतरा से बरामद किए है। एक  किशोर को भी निरूद्ध करते हुए एसयूवी को बरामद किया गया है। पुलिस ने प्रकरण में एक आरोपी से देशी पिस्टल को भी बरामद किया है। पिस्टल रखने का आरोपी और किशोर बीकानेर में 50 लाख की चोरी में भी वांछित है। बनाड़ थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि धवा निवासी श्याम लाल पुत्र खेताराम ने 1 नवंबर को रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसके निजी अस्पताल के सामने उसके एक गैराज से अज्ञात एसयूवी और बोलेरो कैंपर को चोर कर ले गए। गैराज के तीन कमरों के ताले तोडक़र चाबियां चुराने के बाद गाडिय़ों को कोई वाहन चोर ले गया। वाहन चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम एएसआई बींजाराम, कांस्टेबल राजेेंद्र, हनुमानसिंह का गठन किया गया। इस पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति बीकानेर के बज्जू थानान्तर्गत खालसा निवासी विकास सारण पुत्र मांगीलाल को दस्तयाब किया गया। उसने दोनों वाहन चुराना स्वीकार किया। उसने चोरी की गाडिय़ों को जितेंद्र गहलोत को बेचना बताया जिसने कैंपर को काट कर पार्टस अलग कर दिए थे। इस पर पुलिस टीम ने बीकानेर के सदर में टोकला हाउस के पास रहने वाले जितेंद्र गहलोत उर्फ जीतू पुत्र प्रेमचंद को गिरफ्तार किया। आरोपी आज नांदड़ाखुर्द में अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया। घटना में शरीक एक बालक को निरूद्ध किया गया जिससे टाटा सफारी गाड़ी को बरामद किया गया। वारदात में एक बाइक प्रयुक्त किया गया था जिसकी बरामदगी बाकी है।

यह भी पढ़ें – केस वापिस लेने से मना करने पर युवक पर चाकू से हमला

महिने भर पहले जमानत पर छूटा, महिला मित्र के साथ रहता
थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह ने बताया कि आरोपी विकास सारण बनाड़ एरिया में अपनी एक महिला मित्र के साथ रहता है। वह एक महिने पहले ही जमानत पर रिहा होकर आया है। संघर्षरत बालक भी महिने भर पहले सुधारगृह से बाहर आया है। आरोपी जितेंद्र गहलोत और विकास सारण ने गत दिनों पाल रोड से एक बाइक को चुराया था। चोरी की बाइक पर रैकी कर उक्त वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी जितेंद्र और किशोर ने बीकानेर में की 50 लाख की चोरी आरोपियों से पड़ताल में सामने आया कि जितेंद्र गहलोत और विधि संघर्षरत बालक ने 15 दिन पहले बीकानेर के गंगाशहर से पिकअप को चुराया और मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में किराणें की दुकान में 50 लाख का माल चुराया था।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here