राहुल गांधी : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष – Khabre Fatafat

0
4

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतर्गत दिल्ली से विशेष चार्टर विमान द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वह कुछ देर में हेलिकॉप्टर से  केदारनाथ के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतर्गत उत्तराखंड आए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर पुलिस और संबंधित एजेंसियों के जवान तैनात रहे।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी रविवार को उत्तराखंड पहुंचे। दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह हेलिकॉप्टर से केदारनाथ रवाना होंगे। जहां वह तीन दिन रहेंगे। यह उनकी नितांत निजी व आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही है। इस बाबत एआईसीसी या राहुल के दफ्तर से कोई कार्यक्रम भी जारी नहीं किया गया है।

आपदा के बाद भी केदारनाथ धाम आ चुके राहुल गांधी
राहुल गांधी वर्ष 2013 की आपदा के बाद भी केदारनाथ धाम आ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने गौरीकुंड से केदारनाथ की 16 किमी पैदल यात्रा की थी। राहुल गांधी केदारनाथ प्रवास के दौरान ध्यान कुटिया में भी रुक सकते हैं। केदारपुरी में मंदिर से करीब डेढ़ किमी दूर मंदाकनी नदी के दूसरी तरफ बनी ध्यान कुटिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रात गुजार चुके हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी अधिकारिक जानकारी नहीं है।

राहुल की ये निजी आध्यात्मिक यात्रा है : माहरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राहुल गांधी की यात्रा के संबंध में एक्स पर सूचना साझा की। कहा, राहुल बाबा केदार के दर्शन करने उत्तराखंड आ रहे हैं। यह उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि राहुल को उनकी नितांत निजी यात्रा को एकांत में पूरी करने दें।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here