रैली निकाल कर दिया मतदान का संदेश रैली निकाल कर दिया मतदान का संदेश Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8

रैली निकाल कर दिया मतदान का संदेश

मसूरिया क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर,रैली निकाल कर दिया मतदान का संदेश। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नोडल प्रभारी स्वीप मनमीत कौर ने बताया कि मसूरिया क्षेत्र में आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मदर वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता की अलख जगाने के उद्देश्य से रंगीन पोस्टर तैयार कर मसूरिया क्षेत्र में मतदान जागरूकता  रैली निकाली। रैली के माध्यम से आमजन को मतदान दिवस पर मतदान अवश्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें – सीमा सुरक्षा बल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया

इस दौरान प्रधानाध्यापिका विनीता जोशी,रामकिशन पंवार,दिनेश,सायना नमीरा,रामजोत एवं आशा सहित शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।  स्वीप टीम ने नट बस्ती मसूरिया में विशेष मतदान जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय भाषा में क्षेत्र के निवासियों को मतदान के महत्व को समझाया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here