इलियास आज़मी की हयात व खिदमात में प्रेस कांफ्रेंस हुई आयोजित – Khabre Fatafat

0
10

आज दिनांक 28 अक्‍टूबर, 2023 को माननीय पूर्व सांसद स्‍व. इलियास आज़मी की याद में सहकारिता भवन, लखनऊ में ‘‘इलियास आज़मी की हयात व खिदमात’’ शीर्षक से एककांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जैसा कि आप जानते हैं, पूर्व सांसद इलियास आज़मी काबीमारी के चलते दिनांक 5 जून, 2023 को दिल्‍ली के अपोलो अस्‍पताल में देहान्‍त होगया था, इलियास आज़मी साहब की पैदाइश आज़मगढ़ के एक छोटे से गांव सदरपुर बरौली मेंहुयी थी, इलियास आज़मी साहब अपने बाद अपने तीन पुत्रों अरशदसिद्दीकी, शकील सिद्दीकी एवं डॉ0 अलीम सिद्दीकी को समाज कीसेवा के लिए छोड़ गये। आज की कांफ्रेंस में जनता काअपने नेता इलियास आज़मी के प्रति इतना अपार प्रेम था कि सहकारिता भवन में बैठने कीजगह नहीं बची थी |

‘‘इलियास आज़मी की हयात व खिदमात’’ कांफ्रेंस में इलियासआज़मी साहब द्वारा लोक सभा सांसद रहते हुए किये गये कार्यों को बताया गया। सभीअतिथियों ने इलियास आज़मी द्वारा के साथ बिताये हुये पल एवं उनके द्वारा समाज सेवाके कार्यों को साझा किया। इस कांफ्रेंस माननीय माननीयलोक सभा सासंद श्री श्‍याम सिंह यादव, पूर्वमंत्री-शिवपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री-माननीय स्‍वामीप्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री, श्री अरवि‍न्‍द सिंह गोप,पूर्व मंत्री-माननीय अब्‍दुल मन्‍नान, पूर्वमंत्री, के.के. गौतम, पूर्वमंत्री-श्री नसीम उद्दीन सिद्दीकी पूर्व न्‍यायाधीश – बी0डी0 नक़वी, पूर्व राज्‍य मंत्री-हरिओम उपाध्‍याय, पूर्वआई.ए.एस. एवं पूर्व कुलपति-डॉ0 अनीस अंसारी, नगर पालिका अध्‍यक्षएवं पूर्व विधायक शाहाबाद, श्री आसिफ खान ‘बब्‍बू’, पूर्वमंत्री- शकील नदवी, श्री अमीक जामई, श्रीहृदय राम, सदस्‍य – उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्‍त विकास निगम लि., कांग्रेसनेता-तारिक सिद्दीकी, टीले वालीद मस्जिद के शाही इमाम जनाब फज़लुल मन्ना दरगाहदादा में सज्‍जादा नशी जनाब फरहत मियॉ, अब्‍दुल नसी ‘उर्दू’ अन्‍यधर्मगुरूओं के साथ-साथ कई सारे वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता, वरिष्‍ठ चिकित्‍सक,शिक्षाविद, धर्म गुरू, मीडिया बन्‍धु, बड़ी संख्‍या में छात्र आदि मौजूद रहे।

इसआयोजन का सजीव प्रसारण YouTubeपर भी हुआ, जिसे देश के लोगों देखा और इस कांफ्रेंस में लखनऊ के साथ-साथलखीमपुर, हरदोई केलोग भी आये, इलियासआज़मी साहब के चाहने वालों की चाहती इतनी थी कि दूरी का कोई मायने नहीं थे, इस अवसर परमुम्बई के प्रसिद्ध कवि कासिम इ‍माम, गुलबूटें पत्रिका के प्रमुख फारूक सैय्यद, समाजसेवी-सईदखान, शिक्षाविद-आमिरइदरीसी और उबैद खान महाराष्‍ट्र से पधारे।इसअवसर पर इलियास आज़मी द्वारा किये गये कार्यों की पुस्तिका का विमोचन किया गया औरउपस्थित सभी गणमान्‍य व्‍यक्तियों में वितरण भी किया गया। इसकांफ्रेंस में उपस्थित सभी लोगों ने नम आखों से स्‍व. इलियास आज़मी साहब कोश्रद्धान्‍जली अर्पित की तथा ईश्‍वर से प्रार्थना की, कि स्‍व. इलिया आज़मी साहब को स्‍वर्ग में उच्‍च स्‍थानमिले। स्‍व. इलियास आज़मी साहब केबेटे अरशद सिद्दीकी, शकील सिद्दीकी एवं डॉ0 अलीम सिद्दीकी, शहबाज़ सिद्दीकी ने सभामें ने मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया। अन्‍त में इलियास आज़मी साहब के बेटेअरशद सिद्दीकी ने कार्यक्रम का सफल आयोजन शखावत खान, अरशद अली एवं आदिल सिद्दीकी काधन्‍यवाद ज्ञापित किया।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here