पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग

निजी अस्पताल कर्मचारी आत्महत्या प्रकरण

जोधपुर,पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग शहर में पिछले दिनों प्रताप नगर थाने के पास एक निजी अस्पताल में एक कर्मचारी द्वारा आत्म हत्या करने के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ब्राह्मण समाज व मृतक के परिजनो ने इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में जल्दी कार्रवाई की मांग की है। परिजन ने बताया कि महामंदिर स्थित तीसरी पोल के बाहर राजीव नगर निवासी भवनेश कुमार पुत्र दाऊलाल गौड़ ने गत 12 अक्टूबर को प्रताप नगर थाने के पास लोक सेवा अस्पताल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

इसे भी पढ़िए- रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्ति से 2.4 किलो चांदी बरामद

मृतक के पुत्र रोहन गौड़ ने 13 अक्टूबर को अस्पताल संचालक व अन्य के खिलाफ उसके पिता को तंग व प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में भी अस्पताल संचालक पर आरोप लगाए गए थे। समाज के शांतिलाल कांकर,श्यामलाल दिवाल,जगदीश गौड़,शैलेन्द्र शर्मा,ऋषभ गौड़,भाई धर्मेन्द्र गौड़,प्रशांत गौड़ व पुत्र रोहन पुलिस कमिश्नर से मिलकर ज्ञापन सौंपा और जल्दी कारवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें- गम्भीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार को मदद की दरकार

उल्लेखनीय है कि गुरुवार शाम को प्रतापनगर के पास एक निजी अस्पताल के एक कर्मचारी ने कमरे में चुन्नी से पर फंदा लगाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। उसके पास एक सुसाइट नोट मिला था जिसमे तनख्वाह कम देने और कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने का उल्लेख किया गया था। सुसाइट नोट के अनुसार वह 1994 से अस्पताल में काम कर रहता इसके बावजूद इसकी तनख्वाह कम थी, जिसकी वजह से वह कर्ज में डूब चुका था।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here