निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से एक व्यापारी की मौत – Khabre Fatafat

0
7

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर लंभुआ थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से एक व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि व्यापारी के बेटे ने मकान का निर्माण कर रहे मिस्त्री की लापरवाही के कारण अपने पिता की मौत होने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, लंभुआ थाना क्षेत्र के अटल नगर निवासी व्यापारी अमृतलाल जायसवाल (60) गांधीनगर में एक मकान का निर्माण करा रहे थे। उसने बताया कि शनिवार को मकान का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां खड़े अमृतलाल मलबे के नीचे दबकर गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, जायसवाल को स्थानीय सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
जायसवाल के बेटे सुजीत ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मकान का निर्माण कर रहा मिस्त्री अपने दो बेटों के साथ नाप-जोख करने लगा, तभी छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे नीचे खड़े उसके पिता की मलबे में दबकर मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शिवकांत त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर मिस्त्री राममिलन और उसके बेटों-विकास व शोले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। एसएचओ के अनुसार, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here