पीएम मोदी के लिखे बोल पर अब मीत ब्रदर्स ने बनाया सॉन्ग, PM ने सोशल मीडिया पर किया धन्यवाद – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिखे गरबा गीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड जगत के सितारे भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. पीएम के लिखे गाने पर अब मीत ब्रदर्स ने संगीत दिया है तो वहीं दिव्य कुमार ने गीत गाया है, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दोनों का धन्यवाद किया है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि नवरात्रि के खास मौके पर मेरी ओर से लिखा गया गरबा गीत साझा करते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है. इसी के साथ उन्होंने मीत ब्रदर्स और दिव्य कुमार को गाने के लिए धन्यवाद किया.

मालूम हो कि इससे पहले सिंगर ध्वनि भानुशाली ने अपने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी के लिखे गाने गरबा का म्यूजिक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘प्रिय नरेंद्र मोदी जी, तनिष्क बागची और मुझे आपका लिखा गया गरबा बहुत पसंद आया और हम एक ताजा लय, क्रिएशन और टेस्ट के साथ एक गाना बनाना चाहते थे. जस्ट म्यूजिक ने हमें इस गीत और वीडियो को जिंदा बनाने में मदद की.

ध्वनि भानुशाली के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए पीएम मोदी ने लिखा था- ‘शुक्रिया ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और जस्ट म्यूजिक की टीम को. गरबा की इस मनमोहक प्रस्तुति के लिए जो मैंने सालों पहले लिखी थी!यह कई यादें वापस लाता है. मैंने कई सालों से नहीं लिखा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मैं एक नया गरबा लिखने में कामयाब रहा, जिसे मैं नवरात्रि के दौरान शेयर करूंगा.’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here