मोहन को कुल्हाड़ी से काटकर नहर में फेंका शव, क्योंकि उसने 3 साल पहले हबीबुर्रहमान की दाढ़ी नोच दी थी.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

उत्तर प्रदेश के कौशांबी के एक हिन्दू युवक को एक मुस्लिम शख्स की दाढ़ी नोचने पर अपनी जान गंवानी पड़ी है। दरअसल, 20 सितंबर, 2023 को मोहन नाम के इस युवक का लहूलुहान शव नहर में पड़ा मिला था।

हत्या का संदेह मृतक की पत्नी पर होने के बाद पहले उस पर केस दर्ज किया था, मगर छानबीन के बाद मुख्य आरोपित हबीबुर्रहमान उर्फ नन्हे गिरफ़्त में आया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने कबूल किया कि मोहन लाल के घर की कुछ लड़कियाँ उसके खेत से घास लेने आया करती थीं, जो उसे पसंद नहीं था।

हबीबुर्रहमान ने बताया कि, 3 साल पहले एक दिन उसने उन लड़कियों को पीटकर अपने खेत से भगा दिया। अगले दिन लड़कियों के भाई मृतक मोहन ने उसे खेत के पास अकेला देखकर उसकी दाढ़ी नोच ली थी। इसके बाद से वह बदले की आग से जल रहा था। यही कारण था कि उसने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मोहन को मार डाला। इस घटना के 18 दिन बाद पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपितों के खिलाफ IPC की धारा 302/201/120बी/34 आर्म्स एक्ट 4/25 के तहत कौशांबी के थाना सराय अकिल में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित ने ये भी बताया कि मोहनलाल मरने के वक़्त तड़प रहा था, मगर उसने माफ़ी नहीं माँगी।

सर्किल ऑफिसर (CO) योगेन्द्र कृष्ण नारायण ने जानकारी दी है, पुलिस ने 20 सितंबर, 2023 को टप्पा गाँव के पास बिन्नई नहर में एक युवक का शव बरामद किया था। शव की शिनाख्त खरका मोहल्ले के मोहनलाल के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आई। इसके बाद केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई। छानबीन में पता चला कि पीड़ित परिवार का पड़ोसी गाँव पठान के रहने वाले हबीबुर्रहमान उर्फ नन्हे से विवाद था। इसमें पीड़ित पक्ष ने केस दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपित समेत उसके दो साथियों इस्लाम और दिनेश के साथ हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, चाकू और मृतक की एक जोड़ी चप्पल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here