आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे भूटान नरेश, विदेश मंत्री ने किया स्वागत – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

भूटान के किंग जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भूटान की शाही सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत की आठ दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री डॉक्टर एस.जयशंकर ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर बताया कि यह यात्रा एक मूल्यवान साझेदार के साथ मित्रता और सहयोग के घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करेगी। यात्रा के दौरान भूटान के किंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। भूटान नरेश असम और महाराष्ट्र राज्यों का भी दौरा करेंगे।

भारत आगमन के बाद विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने उनसे मुलाकात की। इसकी ट्विटर पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि असम की उनकी पहली यात्रा के अनुभव के बारे में सुनकर प्रसन्नता हुई। भारत उनके मार्गदर्शन में भूटान के सतत परिवर्तन के दृष्टिकोण का समर्थन करता है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग के अनूठे संबंध हैं, जिनकी विशेषता समझ और आपसी विश्वास है। यह यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण आयाम की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here