रेलवे का एक्शन, 1 दिन में बिना टिकट यात्रियों से वसूले 8 लाख – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

त्योहारी सीजन के नजदीक आते ही ट्रेनों में टिकटों की मारामारी बढ़ने लगती है, साथ ही सभी रूट की गाड़ियों में भीड़ बढ़ने लगती है. ऐसे वक्त में रेलवे बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ की कवायद तेज कर देता है.

इसी कड़ी में सेंट्रल रेलवे ने एक दिन में यात्रियों पर 8.66 लाख रुपये का फाइन लगाया.

सेंट्रल रेलवे ने 9 अक्टूबर को 120 टिकट चेकिंग स्टाफ और 3 वरिष्ठ अधिकारियों को बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए तैनात किया, जिन्होंने 3,092 से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया.

पुलिस बल के साथ धरपकड़ और जुर्माने की कार्रवाई
आरपीएफ की टीम के साथ इन अधिकारियों ने ठाणे रेलवे स्टेशन पर गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान बिना टिकट/अनधिकृत यात्रा टिकट के 3092 मामले सामने आए, जिन पर जुर्माने की कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई से मध्य रेलवे ने एक ही दिन में 8,66,405 रुपये का जुर्माना वसूल किया.

रेलवे ने ट्वीट करके यात्रियों से अपील की
मुंबई रेलवे मंडल ने सभी उपनगरीय इलाकों में स्थित स्टेशनों पर मेल एक्सप्रेस, पैसेंजर्स और स्पेशल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के टिकट की जांच की. सेंट्रल रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए यात्रियों को टिकट लेकर ट्रेन में सफर करने की सलाह दी. वहीं, रेलवे ने खास अंदाज में बिना टिकट यात्रियों को चेतावनी देते हुए लिखा, “तुम हमसे छुप रहे हो… और हम तुम्हारा स्टेशन पे इंतजार कर रहे हैं!”

मुंबई रेलवे मंडल ने सभी उपनगरीय इलाकों में स्थित स्टेशनों पर मेल एक्सप्रेस, पैसेंजर्स और स्पेशल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के टिकट की जांच की. 9 अक्टूबर को यह टिकट चेकिंग अभियान ठाणे स्टेशन पर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक चलाया गया.

भारतीय रेलवे समय-समय पर बिना टिकट या अनाधिकृत टिकट यात्रा करने वाले मुसाफिरों के खिलाफ कार्रवाई करता है. इस साल मई में उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के उप मुख्य टिकट निरीक्षक सिमरनजीत सिंह वालिया ने बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करके रिकॉर्ड कायम कर दिया था. वालिया ने 300 दिन में कुल 36,667 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा और 2.25 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here