योगी सरकार ने धनतेरस से दिवाली तक बिजली को ले कर लिया ये फैसला, पढ़े पूरी ख़बर – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

उत्तर प्रदेश में धनतेरस से दिवाली तक लोगों को बिजली कटौती से नहीं जूझना पड़ेगा। योगी सरकार ने धनतेरस से दिवाली तक सभी को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का फैसला लिया है। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री एके शर्मा ने बताया कि प्रदेशवासियों की सुविधा को ध्यान में रखकर सरकार ने दीपावली और धनतेरस जैसे त्योहार भी पूरे प्रदेश को कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति दी जाएगी। अब दीपावली तक गांव से लेकर शहर बिजली कटौती से मुक्त रहेंगे। साथ ही बिना किसी रूकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में पावर कॉरपोरेशन को निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने सभी विद्युत वितरण कंपनियों के प्रबंधन निदेशकों, मुख्य अभियंताओं सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पर नजर रखें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here