आगरा में इस बार दिवाली पर देर रात तक पटाखे नहीं चलाए जा सकेंगे, पढ़ें पूरी खबर .. – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

आगरा में इस बार दिवाली पर देर रात तक पटाखे नहीं चलाए जा सकेंगे। प्रशासन ने केवल दो घंटे आतिशबाजी चलाने की अनुमति दी है। वह भी हरित आतिशबाजी होगी। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। दिवाली पर देर रात तक धूमधड़ाका करने वालों के पास आतिशबाजी चलाने के लिए मात्र दो घंटे ही होंगे। एडीएम सिटी और आयुध प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर को दो घंटे के लिए ही हरित आतिशबाजी चलाई जा सकेगी।

सुबह 8 से 10 तक ही बिकेंगे हरित पटाखे उन्होंने बताया कि एक दिसंबर 2020 को एनजीटी और 23 जुलाई 2021 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश तहत जिले में हरित पटाखों की बिक्री के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके तहत अस्थाई आतिशबाजी के लाइसेंस 22 से 24 अक्तूबर तक की अवधि के लिए ही अनुमन्य होंगे। इसमें केवल हरित पटाखों की बिक्री के लिए सुबह 10 से रात आठ बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा हरित पटाखों को चलाने के लिए रात 8 से 10 बजे तक का समय ही निर्धारित किया गया है।

इन स्थानों से खरीदें पटाखे – कोठी मीना बाजार- 72 दुकानें – जीआईसी मैदान- 12 दुकानें – आवास विकास सेक्टर 11 पार्क- 60 दुकानें – बैप्टिस्ट स्कूल मैदान – 03 दुकानें – कंपनी गार्डन का मैदान- 12 दुकानें – तालाब किनारे रुनकता – 10 दुकानें – सेक्टर 15 का मैदान, सिकंदरा- 20 दुकानें – अबुलउलाह दरगाह मैदान न्यू आगरा- 10 दुकानें – शक्ति नगर मैदान राजपुर चुंगी सदर- 10दुकानें

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here