संक्रमण के बीच बिना मास्क के बाहर निकल रहे लोगो को जेब में 500 रुपये डालकर ही निकलें – 24×7 Khabre Fatafat

0
33

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली सरकार ने सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। सार्वजिनक स्थानों पर बिना मास्क के घूमने वालों का चालान काटने के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

 बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच लोग बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं तो वे जेब में 500 रुपये डालकर ही निकलें। दिल्ली सरकार ने बगैर मास्क वालों के चालान काटने के निर्देश दिए हैं।

मेट्रो, बस और सार्वजिनक स्थानों पर बगैर मास्क के मिलने वाले लोगों के चालान काटे जाने की प्रकिया तेज की जाएगी। इसके लिए टीमों को फिर से सक्रिय कर दिया गया है।

कार्रवाई के लिए दिल्ली में घूम रही टीमें

दक्षिणी जिला के जिलाधिकारी ने बताया कि लोग अस्पतालों में भर्ती जरूर नहीं हो रहे हैं, मगर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। कार्रवाई के लिए टीमों को सक्रिय किया गया है।

बगैर मास्क वालों पर सख्ती की जाएगी, ताकि वे मास्क पहनने की आदत डालें। मध्य जिला के एक अधिकारी ने कहा कि मास्क लगाने के लिए लोगों पर सख्ती की जाएगी। साथ ही कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण दर 14 प्रतिशत के पार, 2,423 मरीज मिले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 14 प्रतिशत को पार कर गई। कोरोना के 2,423 मरीज मिले हैं, जबकि संक्रमण दर 13.84 से बढ़कर 14.97 प्रतिशत हो गई।

24 घंटे में कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई और 1725 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 16,186 सैंपल की जांच हुई। मौजूदा समय में 8,045 सक्रिय मरीज हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here