उत्तराखंड में मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

उत्तराखंड में मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। 

उत्तराखंड में मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन बुधवार को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्र, कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इसे लेकर यलो अलर्ट जारी है। 11 व 12 को पर्वतीय क्षेत्रों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बहरहाल 11 व 12 को भी कोई अलर्ट नहीं है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा
फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here