पति ने पत्नी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, फिर थाने में किया सरेंडर – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

मुंबई: महाराष्ट्र के भिवंडी से एक हत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस कांड के बाद हत्याराेपी पति खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। थाने पहुंचकर आरोपी ने पुलिस से कहा कि वो पत्नी का गला घोंटकर आ रहा है और उसकी लाश घर पर पड़ी है। जिसके बाद पुलिस ने फ़ौरन आरोपी को अरेस्ट कर लिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की। 

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले का निवासी मोहम्मद मुस्ताक भिवंडी के कालहेर इलाके में पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता था। उसका निकाह 15 वर्ष पूर्व आबिदा खातून नाम की महिला से हुआ था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के किसी के साथ नाज़ायज़ संबंध थे। उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद उसने कमरे में पड़े तार से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। पत्नी का क़त्ल करने के बाद आरोपी सीधे नरपोली पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस के सामने पूरी कहानी बताकर आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपी के कुल पांच बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़के और दो बेटियां हैं। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि पत्नी का क़त्ल करने के बाद आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी को अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को महिला का शव सौंप दिया जाएगा। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here