चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने के लिए अपनाए ये खास टिप्स – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

आज के समय में सभी लोग अधिक से अधिक अच्छा, सुंदर और गोरा चेहरा चाहते हैं। वैसे अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल है और कम समय में भी अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप 15 दिनों में ही अपने चेहरे पर फर्क देख सकती हैं। जी हाँ, इसके लिए आपको सिर्फ 5 चीजें को नियमित 15 दिन या जब तक फर्क न दिखे तब तक आजमाना है। ऐसा करने से आपको लाभ होगा और आपका चेहरा एकदम चमकने लगेगा।

* अगर आप त्वचा को चमकना चाहते हैं तो किसी भी तेल की मालिश कर सकते हैं। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और त्वचा पर चमक आती हैं। हालाँकि अगर ड्राय स्किन हो तो आप हफ्ते में 2 बार चेहरे पर बादाम तेल की मालिश जरूर करें।

* आप हफ्ते में एक बार चेहरे पर बेसन और नींबू का फेसमास्क लगाएं। जी हाँ और इसको बनाना भी काफी आसान है। जी दरअसल इसको बनाने के लिए आपको लगभग दो चम्मच बेसन में केवल कुछ बूंदे नींबू की मिलाना है और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना हैं। इससे चेहरा तुरंत चमकने लगता है।

* आप भरपूर मात्रा में पानी पीने से भी चेहरा चमका सकते हैं। जी हाँ और इसलिए खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आप रोजाना 8-12 ग्लास पानी पिएं।

* वैसे खीरा खाने से भी चेहरे पर चमक आती है। जी हाँ और आप कोशिश करें कि रोजाना एक खीरा तो जरूर खाएं। जी दरअसल इसमें मौजूद विटामिन्स त्वचा के लिए फायदेमंद होते है।

* आप नारियल पानी पीकर भी त्वचा को चमका सकती हैं। जी दरअसल यह चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में सहायक होता है। इसी के साथ इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे चेहरा आपमें आप ग्लो करता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here