यूपी: शत्रु सम्‍पत्ति मामले में CBI ने लखनऊ और बाराबंकी समेत इतने स्थानों पर मारा छापा – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

सीबीआई लखनऊ की एन्टी करप्शन ब्रांच ने शत्रु संपत्ति को अवैध लीज पर आवंटित करने के मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए गुरुवार को लखनऊ समेत कई शहरों में छापा मारा।

शत्रु संपत्ति के असिस्टेन्ट कस्टोडियन अभिषेक अग्रवाल की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें तीन तत्कालीन असिस्टेंट कस्टोडियन समेत अन्य कर्मचारी एवं निजी व्यक्ति नामजद किए गए हैं। इन पूर्व अधिकारियों ने लखनऊ और सीतापुर स्थित कीमती शत्रु संपत्तियों को नियम विरुद्ध ढंग से लीज पर आवंटित कर अनुचित लाभ लिया। इन सभी अभियुक्तों की तलाश में सीबीआई अब छापे मार रही है।

सीबीआई ने एक प्रेस रिलीज में बताया किया शत्रु संपत्ति मामले में सीबीआई ने लखनऊ, बाराबंकी, नई दिल्‍ली और कोलकाता समेत 18 ठिकानों पर छापामारी की है। सीबीआई की लखनऊ शाखा ने शत्रु संपत्ति के सह अभिरक्षक अभिषेक अग्रवाल की लिखित शिकायत पर उस समय शत्रु सम्‍पत्ति कार्यवाहक सह अभिरक्षक, भारत सरकार रहे समनदार सिंह राणा, कार्यवाहक शत्रु संपत्ति सह अभिरक्षक लखनऊ रहे उत्‍पल चक्रबर्ती और शत्रु सम्‍पत्ति अभिरक्षा कार्यालय के चीफ सुपरवाइजर रहे रमेश चंद्र तिवारी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की है।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here