वक़्फ़ कर्बला अज़ीमुल्ला खां की ओर से 2 दिवसीय फ्री मेडिकल कैम्प का आयोजन – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

हज़रत इमाम अली रज़ा अस कि विलादत के मौक़े पर मुतवल्ली मौलाना कमरूल हसन ने आफताबे शरीयत मौलाना कल्बे जवाद साब की सरपरस्ती में वक्फ करबला अजीमुल्लाह खां की जानिब से करबला कैम्पस में दो रोज़ा (12-13 जून ) को फ़्री मेडिकल कैम्प का एहतेमाम किया की जिसमे मुख्तलिफ अमराज़ के माहिर डॉक्टरों ने हिस्सा लिया डॉ. दीपक,डॉ. इक़बाल ज़ैदी,डॉ. सज्जाद जाफरी,डॉ. निदा ख़ान,डॉ. महताब हैदर,डॉ. मोहम्मद राशिद,डॉ.अली रिज़वी के साथ साथ सद्भावना हॉस्पिटल व क्यूरो मेडिकल सेंटर ने भी भरपूर सहयोग किया।

कैम्प में मुफ़्त दवाओं के साथ साथ फ्री जांच भी हुई और मोतिया बिंद के फ्री ऑपरेशन का भी इंतज़ाम किया गया।

कैम्प कि एख्तेताम पर आफताब शरीयत मौलाना कल्बे जवाद साब किब्ला व मौलाना कमरूल हसन रिज़वी ने डॉक्टरों को मोमेंटो दे कर उनकी हौसला अफजाई और उनका शुक्रिया अदा किया।

कैम्प में जनाब रफाकत हुसैन,जनाब दिलबर रज़ा,जनाब अख़्तर रिज़वी,जनाब हैदर रिज़वी,जनाब आसिफ रिज़वी,जनाब अंसार अहमद, जनाबनजमुल हसन,जनाब जफर रिज़वी, जनाब शमशाद हुसैन ने बहुत सहयोग किया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here