मुंबई के मानखुर्द इलाके के चार गोदाम में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों का लगाया ये गंभीर आरोप…  – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आग की घटना सामने आई है। मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्थित चार गोदामों में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की जानकारी फौरन दमकल केंद्र को दी गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप

इलाके में रहने वाले लोगों ने इस घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का आरोप है कि ये आग जानबूझकर लगाई जाती है। लोगों ने कहा कि साल में दो-तीन बार यहां आग लगाई जाती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि गोदाम में ज्वलनशील पदार्थों का व्यापार होता है। यह स्वार्थ और फायदे के लिए लगाए जाने वाली आग है।

दमकल के लोगों ने आग पर काबू कर लिया है। आग लगने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण जांच में पता चलेगा: DCP कृष्णा कांत

डीसीपी कृष्णा कांत ने इसको लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दमकल के लोगों ने आग पर काबू कर लिया है। आग लगने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण जांच में पता चलेगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here