टिहरी में यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने से पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत और तीन लोग हुए घायल – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

Tehri road accident घनसाली- घुत्तू मोटर मार्ग पर पौखार के पास यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने से पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। यूटिलिटी ओवरलोड थी। वाहन पांच सीट में पास था लेकिन वाहन में आठ सवारी बैठाई गई थी।

वीरवार दोपहर ढाई बजे लगभग पौखार के पास घनसाली से सौड़ गांव जा रही यूटिलिटी पचास मीटर गहरी खाइई में गिर गई। जिसमें सवार सभी सौड़ गांव के थे। यूटिलिटी में क्षमता से ज्यादा आठ सवारियों बैठाई गई थी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ग्रामीण घायल हो गये। थानाध्क्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तीनों घायलों को पिलखी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चालक को हल्‍की चोट आई है।

मृतकों के नाम

  • लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्राह्मी दत्त निवासी ग्राम सौड़ उम्र लगभग 66 वर्ष
  • प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र 44 वर्ष
  • गुणानंद पूर्व प्रधान पुत्र चिंतामणि उम्र 65 वर्ष
  • बिहारी लाल पुत्र श्योला लाल उम्र लगभग 65 वर्ष
  • श्रीमती हेमा देवी पत्नी चंद्र सिंह उम्र 50 वर्ष

घायलों के नाम पता

  • विजय राम विजय राम पुत्र केबल राम निवासी ग्राम सौड़।
  • राजेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम सौड़।
  • चालक बचन सिंह निवासी ग्राम बुटवा थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल।

पिंडर नदी में बहने से मौत

चमोली: चमोली के नारायणबगड़ अंतर्गत एक व्यक्ति की पिंडर नदी में बहने से मौत हो गई। मृतक का नाम संजय पुत्र शजगदीश प्रसाद ग्राम पंथी तहसील नारायणबगड़ उम्र 40 वर्ष बताया गया है। वहीं,

तहसील चमोली अंतर्गत पीपलकोटी के समीप दो महिलाओं के गदेरे में लगे कच्चे पुल से गिरकर बहने की सूचना है। जिसमें से एक महिला को बेहोशी की स्थिति में निकाला गया है जबकि दूसरी महिला का रेस्क्यू जारी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here