राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 40 नेताओं की सूची… – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

दिल्ली में राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरा दमखम लगाने जा रही है। पार्टी ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की पूरी फौज उतार दी है। कई केंद्रीय मंत्रियों समेत 40 नेताओं की सूची जारी की गई है। स्टार प्रचारकों में पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेंद्र यादव, गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय जैसे मंत्रियों के नाम सबसे ऊपर हैं।

भाजपा ने जिस तरह एक सीट पर उपचुनाव के लिए तीन दर्जन से अधिक नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है, उससे  दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी को यह संकेत जरूर मिल गया होगा कि यह जंग आसान नहीं होने वाली है। हालांकि, भाजपा ने गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे नेताओं को उतारने से परहेज किया है। लेकिन जिन नेताओं को उतारा गया है, उनमें कई ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें प्रचार के जरिए रुख पार्टी की ओर मोड़ने में महारत हासिल है।

ये भी हैं स्टार प्रचारक
स्टार प्रचारकों में अर्जुन राममेघवाल, राधा मोहन सिंह, मीनाक्षी लेखी, बैजयंत जय पांडा, दुष्यंत गौतम, अलका गुर्जर, आदेश गुप्ता, हर्ष वर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, विजय गोयल, गौतम गंभीर, आरपी सिंह, रवि किशन, राकेश दौलताबाद, हंसराज संह, सिद्धार्थन, रामबीर सिंह बिधूरी, विजेंद्र गुप्ता, अभय वर्मा, अनिल वाजपेयी, ओपी शर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, जितेंद्र महाजन, अजय महावर, कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह, कर्मवीर कर्मा, हरीश खुराना, विनोद सहरावत, भूपेंद्र गोटवाल और योगिता सिंह का नाम शामिल है।

राजेश भाटिया और दुर्गेश पाठक में है मुकाबला
अलग-अलग राज्यों की छह विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव होना है। राजेंद्र नगर से आप के विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व पार्षद और पंजाबी समुदाय से आने वाले राजेश भाटिया को उतारा है। वह भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव रह चुके हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here