कानपुर के नई सड़क में हुए बवाल की एसआईटी ने शुरू की जांच, टीम कई स्थानों का किया दौरा… – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

नई सड़क और दादा मियां का हाता मैं शुक्रवार को हुए उपद्रव की एसआईटी यानी विशेष जांच दल द्वारा जांच शुरू हो गई है। एसआईटी के अध्यक्ष डीसीपी दक्षिण संजीव कुमार त्यागी ने सोमवार को पैदल उपद्रव प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों से उन्होंने 1-1 मिनट की जानकारी ली कि किस समय क्या हुआ।

रविवार को पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने उपद्रव की जांच के लिए चार एसआईटी का गठन किया था जिसमें मुख्य एसआईटी डीसीपी दक्षिण संजीव त्यागी के नेतृत्व में बनाई गई है जो कि बेकन गंज थाने में उपद्रव से संबंधित दर्ज तीनों मुकदमों की जांच करेगी। दोपहर 12:00 बजे संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी वाह शासन द्वारा भेजे गए आईपीएस अजय पाल शर्मा के साथ एसआईटी की टीम बेकन गंज थाने पर पहुंची यहां पर अधिकारियों ने एसआईटी के अधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक की। इसके बाद डीसीपी दक्षिण संजीव त्यागी मौका ए वारदात का निरीक्षण करने निकले।

पहले तलाक महल रोड पर निरीक्षण किया जहां से भीड़ का आना बताया जा रहा है यहां पर एक दुकान के बाहर उन्हें सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ दिखाई पड़ा जब उन्होंने दुकानदार के बारे में जानकारी की और उससे बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना वाले दिन उसका सीसीटीवी कैमरा बंद था इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और दुकानदार को डीवीआर के साथ तलब किया है। उन्होंने कहा कि अगर डीवीआर के साथ छेड़छाड़ की गई होगी तो दुकानदार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। तलाक महल रोड के बाद उन्होंने यतीम खाना का भी निरीक्षण किया वह नई सड़क भी गए और चंदेश्वर हाता के लोगों से भी मिले डीसीपी ने इस मौके पर क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर मुसीबत बनी हाई राइज बिल्डिंग की समस्या को भी देखा टीम ने उस इमारत का भी निरीक्षण किया जहां से पथराव और गोलीबारी होना बताया जा रहा है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here