कल से शुरू होंगी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की आनलाइन परीक्षाएं, परीक्षार्थी कर लें इंतजाम – 24×7 Khabre Fatafat

0
33

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की आनलाइन परीक्षाएं कल यानी 7 जून से शुरू होंगी। छात्रों को आनलाइन परीक्षा देनी है, ऐसे में इंटरनेट की बेहतर कनेक्टिविटी, लैपटाप-मोबाइल की व्यवस्था कर लें। कहीं ऐसा न हो कि परीक्षा के दौरान तकनीकी अड़चन से आपकी परीक्षा में बाधा आए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने भी छात्रों को स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा के दौरान आइटी संसाधनों और उचित नेटवर्क कनेक्टिविटी का प्रबंधन छात्रों को करना होगा।

आनलाइन परीक्षा में बहुविकल्‍पीय प्रश्‍न होंगे : इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय एवं संबद्ध कालेजों की सत्र 2021-22 स्नातक तृतीय वर्ष परीक्षाएं सात जून से प्रस्तावित हैं। इसमें 18 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। आनलाइन मोड में होने वाली परीक्षाओं में बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दो पालियों में आयोजित परीक्षा का समापन 16 जुलाई को होगा। परीक्षाएं 41 दिन तक चलेंगी। परीक्षा को लेकर इवि ने दिशा निर्देश पहले ही जारी कर दिया है। साथ ही माक टेस्ट भी जारी किया था। परीक्षार्थी माक टेस्ट में शामिल होकर परीक्षा का अभ्यास कर रहे हैं।

दो पालियों में होगी परीक्षा, हेल्‍पलाइन नंबर जारी : परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले लागिन करना होगा, ताकि कोई समस्या होने पर इवि की टीम तकनीकी सहयोग प्रदान कर सके। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर पहले ही जारी हो चुके हैं। अगर परीक्षा संबंधित काई अतिरिक्‍त जानकारी लेनी हो या फिर समस्‍या आ रही हो तो छात्र और छात्राएं हेल्‍पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here