दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस आफ ओपन लर्निंग के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में दाखिले हुए शुरू, जाने कैसे करें आवेदन – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कैंपस आफ ओपन लर्निंग के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में दाखिले शुरू हो गए हैं। इन सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं आनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यम से चलेंगी। डीयू पहली बार कुछ पाठ्यक्रमों में किश्तों में शुल्क जमा कराने की भी सुविधा देगा। छात्रों को दाखिले के लिए आफलाइन आवेदन करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस आफ ओपन लर्निंग के प्राचार्य प्रो. उमाशंकर पांडेय ने बताया कि कोई भी 12वीं उत्तीर्ण छात्र दाखिले के लिए आवेदन कर सकता है। गत वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते जो छात्र आफलाइन कक्षाएं नहीं ले पाए थे, उन्हें इस बार मौका दिया जाएगा। छात्र आनलाइन कक्षाएं ले सकेंगे। सर्टिफिकेट कोर्स कैंपस आफ ओपन लर्निग के तहत लगभग 36 ‘सर्टिफिकेट कोर्सेस’ में छात्र दाखिला ले सकते हैं।

इसमें मास कम्युनिकेशन (जनसंचार), रेडियो जाकी, एंकरिंग, टीवी जर्नलिज्म, थ्रीडी एनिमेशन, मोशन ग्राफिक्स, टू-डी एनिमेशन, एक्टिंग, फैशन माडलिंग, फिल्म मेकिंग एवं स्क्रीनप्ले, फोटोग्राफी, इंटीरियर डिजाइन, फाइन आ‌र्ट्स एवं डिजिटल आ‌र्ट्स, फैशन डिजाइन, वेबसाइट डिजाइनिंग के कोर्स शामिल हैं।

इनके अलावा, इवेंट मैनेजमेंट, पब्लिक रिलेशन, डिजिटल मार्केटिंग, डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी एंड एथिकल हैकिंग, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन, ट्रैवल एंड टूरिज्म, स्टेनोग्राफी एवं आइटी स्किल्स, इ-एकाउंटिंग, फाइनेंसियल मार्केट्स, पर्सनालिटी डेवलपमेंट एवं साफ्ट स्किल्स, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग के कोर्स के लिए आवेदन किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि ये सभी प्रोफेशनल कोर्स हैं, यानी यहां से निकलने के बाद जाब मिलने में भी आसानी होगी। इसके साथ कैंपस प्लेसमेंट से भी जाब हासिल करने में मदद मिलेगी।

कैंपस आफ ओपन लर्निंग की वेबसाइट पर भी पंजीकरण और दाखिले से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध है। इसमें यह गौर करने वाली बात यह है कि आवेदन फार्म भरकर उम्मीदवार को आफलाइन

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here