बिहार में अगले 24 घंटे के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, इन सभी जिलों में है बारिश के आसार  – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

Bihar Weather Update: बिहार का मौसम अचानक तेजी से बदला है। रविवार की सुबह पटना में तेज हवाओं के साथ बादल छा गए। हल्‍की बूंदाबांदी भी हुई। घने बादलों के बीच ठंडी हवाओं के कारण तापमान में अच्‍छी-खासी गिरावट देखी गई। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे के अंदर राज्‍य के सभी जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जाहिर की है। आपको बता दें कि यह बारिश मानसून के आगमन से पहले की है। राज्‍य में मानसून 12 जून तक प्रवेश कर सकता है। इसके बाद बारिश का सिलसिला तेज होगा। फिलहाल राज्‍य में मौसम बदलता रहेगा। सोमवार तक बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलते रहने की उम्‍मीद है। 

इन सभी जिलों में बारिश के आसार 

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रविवार की सुबह जारी तात्‍कालिक पूर्वानुमान में बताया गया कि कैमूर और रोहतास के कुछ हिस्‍सों में दो से तीन घंटे के अंदर मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। कुछ स्‍थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे या इससे अधिक रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना भी जाहिर की गई है। ऐसी ही संभावना इससे पहले पटना, बेगूसराय, समस्‍तीपुर, बक्‍सर, नवादा, दरभंगा, वैशाली, भोजपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और मधुबनी जिले के लिए भी जारी की गई है। जहां बारिश नहीं भी होगी, वहां मौसम शनिवार के मुकाबले राहत भरा रहेगा। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी। 

कल तक केरल में आ सकता है मानसून 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 मई तक केरल में प्रवेश कर सकता है। बिहार में 12 जून तक मानसून का आगमन हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आंधी एवं बारिश के दौरान लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। मेघगर्जन के दौरान कभी भी बिजली के खंभे या ऊंचे पेड़ों के नीचे नहीं छिपना चाहिए। ऐसे जगहों पर वज्रपात होने की आशंका रहती है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here