MP की शराब फैक्ट्री में काम करके लौट रहे बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, वजह तलाश रही पुलिस – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

मध्यप्रदेश की शराब फैक्ट्री में काम करके लौट रहे बाइक सवार युवक की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। गांव के बाहर ही उसपर हमला किया गया। पुलिस ने हत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास शुरू किया है और स्वजन की तहरीर के आधार पर जांच शुरू की है। घटना को लेकर ग्रामीण भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, हत्या को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

अजनर क्षेत्र के धवर्रा गांव निवासी पप्पू राजपूत का 28 वर्षीय पुत्र अज्जू उर्फ अजय  गांव से करीब चार किमी दूर शिकारपुरा मप्र स्थित शराब फैक्ट्री में काम करता था। प्रतिदिन की तरह शाम करीब सात बजे वह अकेले ही बाइक से अपने गांव लौट रहा था। गांव से करीब पांच सौ मीटर पहले पहुंचने पर झाड़ियों में छिपे बैठे हमलावरों ने उस पर गोली चला दी, गोली युवक के पीठ पर जा धंसी और वह वहीं गिर गया। आवाज सुन कर ग्रामीण शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े, इस पर हमलावर भाग जाने में सफल रहे ।

घायल युवक को स्वजन ग्रामीणों की मदद से पहले मप्र के नौगांव स्थित अस्पताल ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। जहां रविवार तड़के युवक ने दम तोड़ दिया। अजनर थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि दिवंगत के स्वजन की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है, मामले की जांच की जा रही है। हमला क्यों किया इस मामले की अभी तक सही जानकारी नहीं हो सकी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here