शादी के इस सीजन में सोना-चांदी के दामों में आई काफी गिरावट, जाने क्या है आज के रेट – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

आपके घर में भी शादी या कोई खास अवसर आने वाला है और सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो खबर आपके लिए राहत भरी है। शादी के इस सीजन में सोना और चांदी के दाम में काफी गिरावट आई है।

तकरीबन दो हजार रुपये तक सस्ता हुआ सोना

सीजन में तकरीबन दो हजार रुपये तक सोना सस्ता हुआ। वहीं, चांदी भी आठ हजार रुपये तक लुढ़का है। कई ग्राहक इस मौके का लाभ पाने के लिए ज्वेलर्स के पास एडवांस बुकिंग करने पहुंच रहे हैं।

22 कैरेट सोना 47990 रुपये प्रति दस ग्राम

सराफा मंडल देहरादून के भाव की बात करें तो बीती 19 अप्रैल को जहां 22 कैरेट सोना 50100 रुपये प्रति दस ग्राम था जो बीते सप्ताह 2110 रुपये की गिरावट के साथ 47990 पर आ गया।

चांदी महीने में आठ हजार 200 रुपये हुई सस्ती

इसी तरह 24 कैरेट 54800 रुपये प्रति 10 ग्राम से 2300 रुपये घटकर 52500 रुपये तक रहा। इसके अलावा चांदी महीने में आठ हजार 200 रुपये सस्ती हुई है। पहले यह दाम 72700 रुपये प्रतिकिलो था जो अब 64500 है। दाम कम होने से बुकिंग के लिए पहुंच रहे ग्राहकों की भीड़ से ज्वेलर्स के चेहरे एक बार फिर खिल उठे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई मंदी

सराफा मंडल देहरादून के अध्यक्ष सुनील मेसोन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी आने की वजह से सोना और चांदी के दाम में गिरावट आई है। इन दिनों शादियों का सीजन है।

जिनके परिवार में एक दो महीने में शादी है, उनकी एडवांस बुकिंग बढ़ गई है। ग्राहक नए डिजाइन और हल्की ज्वेलरी की मांग कर रहे हैं। युवा सराफा मंडल देहरादून के सचिव गौरव रस्तोगी का कहना है कि सोने के दाम कम होने से मांग बढ़ी है।

सामान्य दिनों में जहां दो से तीन लोग ही एडवांस बुकिंग के लिए आते थे, अब दाम घटने पर आठ से दस लोग यहां पहुंच रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here