एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में अध्यनरत एक छात्र ने एम्स ऋषिकेश की छठी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या  – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में अध्यनरत एक छात्र ने एम्स के कालेज बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

शनिवार को होना था प्रैक्टिकल

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्री गंगानगर राजस्थान निवासी रजत मुंद (19 वर्ष) पुत्र विजय कुमार एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार को उसका प्रैक्टिकल होना था। मगर वह प्रैक्टिकल में नहीं पहुंचा।

सुरक्षाकर्मियों ने एम्स की इमरजेंसी में पहुंचाया

प्रात करीब 10:30 बजे रजत मूंद ने कालेज बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी और वह पक्के फर्श में जा गिरा। आसपास के नागरिकों तथा सुरक्षाकर्मियों ने उसे एम्स की इमरजेंसी में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुछ समय से मानसिक तनाव में था युवक

चौकी प्रभारी एम्स शिवराम ने बताया कि युवक के स्वजन को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। पूछताछ में अब तक यह बात सामने आई कि युवक कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसका उपचार भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here